Call us 9:00am - 6:00pm

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

नई दिल्ली 20 मई 2025

  • Home
  • News & Events
  • नई दिल्ली 20 मई 2025
Awesome Image

नई दिल्ली 20 मई 2025

नई दिल्ली 20 मई 2025 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत के उद्योगपतियों, गौ भक्तों, पत्रकारों, हिन्दू रत्न कार्यकर्ताओं, मंच के नेतृत्व में समाहित पदाधिकारियों , का राष्ट्रीय स्तर पर नियमानुसार अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। नवंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेश में देश भर से 500 हस्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। मंच हिन्दू राष्ट्र निर्माण में समाहित लोगो का चयन करने हेतु मैराथन अभियान प्रारंभ कर रखा है। इसके लिए हर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच से नाम परिचय सचित्र विवरण मंगवाया जा रहा है। राहुल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय अधिवेशन देश की राजधानी दिल्ली में भारतमंडम इतिहासिक जगह पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश की सभी प्रदेश अध्यक्ष जो दायित्व निर्वाह कर रहे हैं उनका भी अधिवेशन में सम्मानित किया जाएगा। एक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें 2013 से अब तक कार्यों का संक्षिप्त विवरण और मिशन पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हिन्दू रत्न की सूची प्रकाशित की जा रही हैं। देश भर से अभी तक सम्मानित होने वाले सूची में डॉ श्री कृष्ण मित्तल मैसूर कर्नाटक , श्री विमल कुमार जैन पटना बिहार , श्रीमती सावित्री जिंदल विधायक हिसार हरियाणा, श्री सुभाष चंद्र zee news नई दिल्ली, श्री मनमोहन गाड़ोदिया कोलकाता, डॉ प्रेम राज सुराणा अजमेर राजस्थान , राजस्थान प्रदेश भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ चूरू का निर्णय लिया गया है। आगे चयन प्रकिया प्रारंभ है। इनका अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल करेंगे। स्मारिका का संपादन श्री गोपाल शर्मा पत्रकार संपादक श्याम अर्चना राजस्थान करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित लोगों को हरियाणा अग्रोहा धाम में इतिहासिक स्थलों का और राजगढ़ जिला चूरू राजस्थान में बाबूजी सुशील कुमार सरावगी के गृह क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया है। यह जानकारी आज विज्ञप्ति जारी कर राजेश कुमार यादव ने दी।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91- 9414402558, +91 92055 10728

Email us

dspmrvm@gmail.com